ताज़ा खबरें

दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार से हमला

दिल्ली श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार से हमला

 

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रद्धा हत्यकांड के आरोपी आफताब को जेल पूनावाला को ले जा रही पुलिस वैन पर तलवार लेकर कम से कम 2 लोगों ने हमला किया। हमलावर हिंदू सेना से होने का दावा कर रहे है। कुछ नाराज लोगों ने तलवार से हमला किया है। हमला करने वालों ने गोली मारने की भी धमकी दी। बता दें कि आफताब पर यह हमला एफएसएल ऑफिस के बाहर हुआ। हमले के दौरान आफताब वैन में सवार होकर निकल रहा था, तभी वहां कम से कम 3-4 लोगों ने गाड़ी पर हमला करने की कोशिश की।

 

गौरतलब है कि श्रद्धा मर्डर केस को लेकर आफताब के लिए लोगों में बेहद गुस्सा देखा जा रहा है। वहीं हमले के दौरान हमलावरों ने कहा कि कोई इस तरह की वारदात को अगर करता है तो उसे हम छोड़ेंगे नहीं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button