दिल्ली-NCR में दमघोंटू दिवाली: हवा में घुला जहर, AQI 531 पार, कई इलाकों में ‘रेड जोन’ अलर्ट

नई दिल्ली: दिवाली की रौनक के बीच दिल्ली-एनसीआर की हवा में जहर घुल गया है. मंगलवार सुबह राजधानी की हवा ‘गंभीर श्रेणी’ में दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 531 तक पहुंच गया — जो राष्ट्रीय औसत से लगभग 1.8 गुना अधिक है.
सोमवार यानी दिवाली की रात, शहर के 38 में से 34 प्रदूषण निगरानी स्टेशनों ने हवा की गुणवत्ता को ‘रेड जोन’ यानी ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया. देर रात राजधानी के ऊपर धुंध की मोटी चादर छा गई, जिससे दृश्यता में भी भारी कमी आई.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज सुबह दिल्ली में आनंद विहार, ITO, लोधी रोड और IGI हवाई अड्डे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) क्रमशः 358, 347, 329, 313 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है.
दिल्ली: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज सुबह दिल्ली में आनंद विहार, ITO, लोधी रोड और IGI हवाई अड्डे के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) क्रमशः 358, 347, 329, 313 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। pic.twitter.com/89vg8RRmB6
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 21, 2025
सबसे ज्यादा प्रदूषित इलाकों में नरेला का AQI 551 और अशोक नगर का 493 रहा. वहीं, द्वारका में 417, अशोक विहार में 404, वजीरपुर में 423 और आनंद विहार में 404 का स्तर रिकॉर्ड किया गया. यह सभी आंकड़े ‘गंभीर’ श्रेणी में आते हैं.
दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में भी हालात बेहतर नहीं रहे. नोएडा में AQI 407 और गुरुग्राम में 402 दर्ज किया गया — दोनों ही ‘गंभीर’ स्तर पर. विशेषज्ञों का कहना है कि पटाखों के अधिक उपयोग और हवा की गति धीमी रहने से प्रदूषण में यह उछाल देखा गया है.
मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली की शाम हवा नहीं चलने के कारण धुंध जमीन के करीब जमी रही, जिससे प्रदूषक तत्व ऊपर नहीं उठ सके. मंगलवार सुबह कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की धुंध की संभावना जताई गई है.
पर्यावरण विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे घरों से बाहर निकलते समय मास्क पहनें और सुबह की सैर या व्यायाम से परहेज करें. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इस स्तर का प्रदूषण सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में जलन और हृदय रोगियों के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





