ताज़ा खबरें

Delhi Liquor Policy Case: अरविंद केजरीवाल की ED रिमांड की अवधी खत्म, आज कोर्ट में होगी पेशी

नई दिल्ली:  दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले (Delhi Liquor Policy Case) में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल की रिमांड की अवधी आज समाप्त हो रही है. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को आज सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के साथ राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा.

 

आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन की खबर मिलने के बाद पुलिस और अर्धसैनिक बलों को सुरक्षा में लगाया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 1000 हजार स्टाफ को तैनात किया गया है.

 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भी आम आदमी पार्टी ने कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन किया था. विरोध-प्रदर्शन की वजह से बीजेपी मुख्यालय और आईटीओ के आस-पास सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. आज एक बार फिर से पुलिस को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन की सूचना मिली है, जिसकी वजह से पुलिस पहले से ही मुस्तैद हो गई है और सुरक्षा-व्यवस्था को सख्त कर दिया है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button