ताज़ा खबरें

जानें, कौन हैं दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, पढ़ें पूरी खबर

जानें, कौन हैं दिल्ली के नए उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली में उप-राज्यपाल के पद से अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद विनय कुमार सक्सेना ने आज नए उपराज्यपाल के तौर पर शपथ ग्रहण की है। हाल ही अनिल बैजल ने निजी कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद अब गुरुवार को विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के नए उप-राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।

 

जानिए कौन है विनय कुमार सक्सेना?

विनय कुमार सक्सेना का जन्म 23 मार्च 1958 को हुआ था। वर्तमान में सक्सेना खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष हैं। पायलट लाइसेंस के साथ कानपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र, सक्सेना को 5 मार्च, 2021 को भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्यों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया था।

विनय कुमार सक्सेना का जन्म कानपुर के एक शिक्षित और प्रतिष्ठित कायस्थ परिवार में जन्म हुआ है। सक्सेना ने 1981 में कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की और पायलट लाइसेंस भी प्राप्त किया। सामाजिक और विविध क्षेत्रों में सक्सेना की नेतृत्व क्षमता बेहद उम्दा रही है। तकनीकी, कानूनी, सामाजिक और सांस्कृतिक कौशल से जुड़े कॉरपोरेट मामलों में उन्हें महारथ हासिल है।

सक्सेना ने 1984 में जेके ग्रुप के साथ राजस्थान में एक सहायक अधिकारी के रूप में अपना करियर शुरू किया। 11 साल तक जेके वाइट सीमेंट प्लांट में काम करने के बाद अपनी क्षमता और काबलियत के बल पर उन्हें गुजरात में एक प्रस्तावित पोर्ट का 1995 में जनरल मैनेजर नियुक्त किया गया। उसके बाद वे शीघ्र ही धोलेरा पोर्ट प्रोजेक्ट के सीईओ और डायरेक्टर बनाए गए। उन्होंने एक 1991 में एक काउंसिल फॉर सिविल लिबर्टीज (एनसीसीएल) बनाई जिसका मुख्यालय अहमदाबाद में है।

दिल्ली के नए उपराज्यपाल गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सरदार सरोवर परियोजना में अपना अहम योगदान दिया था। उन्होंने जल संसाधन विकास के क्षेत्र में, सामाजिक कुप्रथाओं से लड़ने और आपदा प्रबंधन सहायता के क्षेत्र में भी काम किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button