Delhi: ‘INDIA’ गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में करेगा महारैली, सीएम केजरीवाल की गिरफ़्तारी के विरोध किया आह्वान
INDIA गठबंधन ने आने वाली 31 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करने का आह्वान किया है। दरअसल, बीते शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कथित शराब नीति घोटाले में गिरफ्तार कर लिया था। सीएम केजरीवाल की अचानक हुई गिरफ़्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन ने राम लीला मैदान चलो का आह्वान किया है।
#WATCH दिल्ली: INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने कहा, ”जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उससे देश भर के वे सभी लोग जो संविधान से प्यार करते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं, उनके दिलों में आक्रोश… pic.twitter.com/Bj8SwtQNSM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2024
INDIA गठबंधन ने इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP नेता और दिल्ली के मंत्री गोपाल राय भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ”जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उससे देश भर के वे सभी लोग जो संविधान से प्यार करते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं, उनके दिलों में आक्रोश है। यह सिर्फ अरविंद केजरीवाल के बारे में नहीं है बल्कि पूरे विपक्ष को एक-एक करके खत्म करने के लिए पीएम मोदी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, विधायकों को खरीद रहे हैं…या तो विधायकों को पैसे से खरीदा जा रहा है या फिर उन्हें भाजपा में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। जो लोग बिकने, झुकने को तैयार नहीं हैं, उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं…”
दिल्ली की मंत्री और AAP नेता आतिशी ने भी मीडिया से बातचीत में कहा, “INDIA गठबंधन 31 मार्च को रामलीला मैदान में ‘महा रैली’ का आयोजन कर रही है। यह अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए नहीं बल्कि लोकतंत्र को बचाने के लिए आयोजित किया जा रहा है। विपक्ष को एकतरफा हमलों का सामना करना पड़ रहा है…”
वहीं AAP नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, “रामलीला मैदान एक ऐतिहासिक जगह है। देश के बड़े-बड़े आंदोलन रामलीला मैदान में हुए, आम आदमी पार्टी का उदय रामलीला मैदान से हुआ है… इसमें(महा रैली) INDIA गठबंधन के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे और देश को, विश्व को संदेश देंगे।”