राजनीति

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पेश करेंगी 2025-26 का बजट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज, मंगलवार, 25 मार्च को दिल्लीवासियों के लिए खुशियों का पिटारा खोलने वाली हैं. यानि आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 2025-26 के लिए करीब 80 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश करेंगी. इस बजट का थीम ‘विकसित दिल्ली’ रखा गया है.

 

बता दें कि आज का यह बजट दिल्ली में बीजेपी सरकार का पहला बजट है. राज्य में 27 साल बाद बीजेपी सत्ता में आई है. रेखा गुप्ता ने कहा है कि इस बजट में हर वर्ग के लोगों का ध्यान रखा जाएगा. दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के बजट पेश करने के वक्त सदन में उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना खास मेहमान होंगे. वह सुबह 10:30 बजे सदन पहुंचेंगे. वह सदन में एजी गैलरी में बैठेंगे और वहां सीएम रेखा गुप्ता का बजट भाषण सुनेंगे.

 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज सरकार के पहले बजट पेश होने से पहले पूजा-अर्चना करने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचीं. उन्होंने पूजा अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा, दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने कहा, “बजरंग बली भली करेंगे. दिल्ली का भला होगा. दिल्ली का विकास होगा. राम राज्य स्थापित होगा…”

 

इस बजट में ‘महिला समृद्धि योजना’ की बड़ी घोषणा होने की उम्मीद है. इसके तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. इस योजना के लिए अलग से बजट रखा जाएगा. साथ ही यमुना नदी को साफ करने और यमुना रिवर फ्रंट बनाने का प्लान भी है. इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड को ज्यादा पैसा दिया जाएगा, ताकि नदी की सफाई तेजी से हो सके.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More
Back to top button