IPL2025

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ चुनी बल्लेबाज़ी

आईपीएल 2025 के रोमांचक मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड पर खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

मैच से पहले दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कुछ अहम बदलाव देखने को मिले। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे की जगह जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि अनुभवी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसी आज के मैच का हिस्सा नहीं हैं।

इस सीज़न में चेन्नई सुपर किंग्स की प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। बल्लेबाज़ी विभाग संघर्ष करता नजर आ रहा है और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की फिटनेस को लेकर भी संदेह बना हुआ है। दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स का खेल पूरी तरह बदला हुआ दिख रहा है और टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), आर अश्विन, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेसर मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, त्रिपुराना विजय।

मैच को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है और दोनों टीमों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button