मौसम

दिल्ली में वायु प्रदूषण में गिरावट दर्ज, कई हफ्तों बाद ‘मध्यम’ दर्ज की गई वायु गुणवत्ता

दिल्ली के निवासियों ने गुरुवार को राहत की सांस ली क्योंकि पिछले महीने शहर में लगातार वायु प्रदूषण का अनुभव होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘मध्यम’ श्रेणी में सुधार हुआ.

 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8 बजे तक दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 161 दर्ज किया गया, जिसे मध्यम के रूप में वर्गीकृत किया गया है. हालांकि, सर्दी शुरू होते ही शहर में धुंध की एक पतली परत छा गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज हवा में धुंध के साथ न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 8 बजे तक आनंद विहार में एक्यूआई 178, चांदनी चौक पर 194, आईटीओ पर 130, वजीरपुर में 152, ओखला फेज 2 में 147, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 145, पटपड़गंज में 164, आया नगर में 107, लोधी रोड पर 128, आईजीआई हवाई अड्डे पर 162 और पंजबी बाग में 152 रहा.

 

हालांकि आरके पुरम जैसे क्षेत्रों में AQI 204, मुंडका में 222, शादीपुर में 249, नहरू नगर में 247 और जहांगीरपुरी में 206 दर्ज किया गया, जिसे खराब के रूप में वर्गीकृत किया गया है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button