ताज़ा खबरें

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को मणिपुर जाने की नहीं मिली अनुमति, बोली-‘मैंने मणिपुर जाने का फैसला किया है ‘

DCW प्रमुख स्वाति मालीवाल को मणिपुर जाने की नहीं मिली अनुमति, बोली-‘मैंने मणिपुर जाने का फैसला किया है’ 

 

मणिपुर में हैवानियत का शिकार हुई दो कुकी महिलाओं से मिलने के दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल मणिपुर जाना चाहती है। लेकिन मणिपुर सरकार ने वर्तमान हालात को देखते हुए स्वाति मालीवाल को राहत कैंप तक जाने की अनुमति नहीं दी है। स्वाति मालीवाल ने कहा ‘मैंने मणिपुर जाने का फैसला किया है और मैं राज्य सरकार से अपील कर रही हूं कि मुझे रोका न जाए बल्कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि मैं यौन उत्पीड़न के पीड़ितों से मिल सकूं ताकि हम उन तक पहुंच सकें और हर संभव मदद प्रदान कर सकें’।

 

 

रविवार को स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा कि मणिपुर सरकार ने सिफारिश की है कि मैं कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के कारण अपनी यात्रा स्थगित करने पर विचार करूं। उनके सुझाव पर विचार-विमर्श के बाद योजनानुसार इम्फाल के लिए उड़ान भरने का निर्णय लिया है। मणिपुर के सीएम से समय मांगा है। उनसे मुलाकात करूंगी और उनसे अपील करूंगी कि वह यौन उत्पीड़न से बचे लोगों से मिलने हमारे साथ चलें।

वहीं मीडिया से बातचीत में स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर इन राज्यों से ऐसे मामले आएंगे तो मैं राजस्थान और पश्चिम बंगाल का भी दौरा करूंगी। मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में और यह सुनिश्चित करने के लिए मणिपुर का दौरा कर रही हूं कि वहां के लोगों को मदद मिले। मैं मणिपुर सरकार को आश्वस्त करती हूं कि मैं वहां कोई समस्या पैदा करने नहीं जा रहा हूं।

गौरतलब है कि, मणिपुर में करीब तीन महीने से हिंसा का दौर जारी है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब है। इस बीच सोशल मीडिया पर मणिपुर का एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में कुछ पुरुषों की एक भीड़ ने दो कुकी समुदाय की महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनकी परेड निकाली थी, जहां उनके साथ अभद्र हरकतें भी की गयी। इसी मामले को लेकर पिछले कुछ दिनों से देशभर में सियासी बवाल जारी है। सड़क से लेकर संसद तक इस मामले को लेकर खूब शोर मचा हुआ।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button