खेल

डी गुकेश, मनु भाकर समेत अन्य खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न पुरस्कार

दोहरी ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डोमराजू, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार को शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

 

शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया, जहां भारत के राष्ट्रपति ने सभी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार और द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को सम्मानित किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शतरंज के विश्व चैंपियन गुकेश डी और ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, 2024 प्रदान किया.

 

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने बताया, “खेल रत्न मिलना सम्मान की बात है. इससे भविष्य में और मेहनत करने और देश के लिए और पदक जीतने की प्रेरणा मिलेगी.”

जेवलिन पैरा-थ्रोअर नवदीप सिंह ने बताया, “राष्ट्रपति से अर्जुन पुरस्कार मिला है। बहुत खुशी हो रही है. अच्छा लग रहा है. ये पुरस्कार मैं मेरे परिवार, कोच और उन सभी लोगों को समर्पित करता हूं जिन्होंने इस यात्रा में मेरा साथ दिया.”

हरप्रीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था, जहां भारत ने हॉकी में कांस्य पदक जीता था. उन्हें FIH प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए भी नामित किया गया है. उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था.

भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी जरमनप्रीत सिंह, संजय, अभिषेक और सुखजीत सिंह तथा महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को खेलकूद और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2024 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर वंतिका अग्रवाल और एथलीट ज्योति याराजी को भी अर्जुन पुरस्कार मिला है. पैरा एथलीट प्रीति पाल, जीवनजी दीप्ति, अजीत सिंह, सचिन सरजेराव खिलाड़ी, धरमबीर, प्रणव सूरमा, होकाटो सेमा, सिमरन और नवदीप को भी अर्जुन पुरस्कार मिलेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button