ताज़ा खबरेंभारत

COVID19 : दिल्ली में कोरोना की दहशत, एक बार फिर हजार के पार पहुंचे कोरोना के मामले

COVID-19 Update: भारत में लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में 1,042 नए केस सामने आए है.

 

वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,527 मामले सामने आए हैं, 1,656 लोग डिस्चार्ज हो गए, वहीं 33 लोगों की कोरोना से मौत हो गई

 

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को फिर एक हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए है. बिते 24 घंटे में दिल्ली में 1,042 नए कोरोना के मामले सामने आए है. दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट, 4.64 फीसदी पर पहुंच गई है. वहीं अब दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 3,253 हो गई है.

बता दें कि 15 फरवरी के बाद से राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है. 15 फरवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या 3,397 थी.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,30,54,952

सक्रिय मामले: 15,079

कुल रिकवरी: 4,25,17,724

कुल मौत: 5,22,149

कुल वैक्सीनेशन: 1,87,46,72,536

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button