कोविड अपडेटताज़ा खबरें

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,568 नए मामले दर्ज, कल के मुकाबले 18.6 प्रतिशत कम

COVID-19 Update: मंगलवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,568 नए मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि बीते सोमवार के मुकाबले यह 18.6 प्रतिशत कम है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 20 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,23,889 पर पहुंच गया है. राहत की बात है कि मौतों में भी बीते दिन के मुकाबले कमी आई है.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 19,137 हो गई है. बीते 24 घंटों में 2,911 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. मौजूदा वक्त में रिकवरी रेट की बात करें तो इस वक्त रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है जो कि एक राहत की बात है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

कुल मामले: 4,30,84,913

सक्रिय मामले: 19,137

कुल रिकवरी: 4,25,41,887

कुल मौत: 5,23,889

कुल वैक्सीनेशन: 1,89,41,68,295

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button