कोविड अपडेट

COVID-19 Update: कोविड के केसों में बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,364 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: गुरूवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,364 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 15,419 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,303 पर पहुंच गया है. वहीं 2,582 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15,419 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,29,563 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,89,841 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,91,79,96,905 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले:  4,31,29,563

सक्रिय मामले: 15,419

कुल रिकवरी: 4,25,89,841

कुल मौतें: 5,24,303

कुल वैक्सीनेशन: 1,91,79,96,905

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button