कोविड अपडेट

COVID-19 Update: 24 घंटों में कोविड के 7,219 नए मामले दर्ज, दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.98%

COVID-19 Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 7,219 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 56,745 हो गई है.

 

वहीं पिछले 24 घंटों में देश में दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.98% है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,27,965 पर पहुंच गया है. वहीं 9,651 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 56,745 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,38,65,016 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है.  देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,13,01,07,236 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button