कोविड अपडेटताज़ा खबरें

COVID-19 Update: संक्रिय मरीजों की संख्या 20 हजार के पार, 24 घंटे में 3,207 नए मामले दर्ज

COVID-19 Update: सोमवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 3,207 नए मामले सामने आए हैं. आपको बता दें कि रविवार को देश में 3,451 नए केस दर्ज किए गए थे. कल के मुकाबले आज के ताजा मामलों में कमी दर्ज की गई है. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 20,403 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 29 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,093 पर पहुंच गया है. वहीं 3,410 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 20,403 हो गई है.महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,05,401 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,60,905 लोग कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. वहीं रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत पहुंच गया है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,90,34,90,396 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,05,401

सक्रिय मामले: 20,403

कुल रिकवरी: 4,25,60,905

कुल मौत: 5,24,093

कुल वैक्सीनेशन: 1,90,34,90,396

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button