कोविड अपडेट

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,897 नए मामले दर्ज, 54 लोगों की मौत

COVID-19 Update: बुधवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,897 नए मामले सामने आए हैं. आपको बता दें कि मंगलवार को देश में 2,288 नए केस दर्ज किए गए थे. कल के मुकाबले आज के ताजा मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 19,494 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 54 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,157 पर पहुंच गया है. वहीं 2,986 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 19,494 हो गई है.महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,10,586 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,66,935 लोग कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,90,67,50,631 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले: 4,31,10,586

सक्रिय मामले: 19,494

कुल रिकवरी: 4,25,66,935

कुल मौत: 5,24,157

कुल वैक्सीनेशन: 1,90,67,50,631

 

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button