भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद देशभर में हाई अलर्ट, 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के भीतर घुसकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसके तहत सेना ने पाकिस्तान में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को मिसाइल हमलों से तबाह कर दिया। इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है और भारत में सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए देश के उत्तरी और पश्चिमी इलाकों में स्थित करीब 18 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें श्रीनगर, जम्मू, लेह, अमृतसर, पठानकोट, चंडीगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, शिमला, धर्मशाला और जामनगर जैसे अहम एयरपोर्ट शामिल हैं।
इस आपात स्थिति का सबसे ज्यादा असर विमान सेवाओं पर पड़ा है। अब तक कुल 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। अकेले इंडिगो एयरलाइंस ने 165 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से भी अब तक 35 से ज्यादा फ्लाइट्स (23 डिपार्चर, 8 अराइवल और 4 इंटरनेशनल) रद्द हो चुकी हैं।
इंडिगो ने जानकारी दी है कि श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला, बीकानेर और जोधपुर के लिए मंगलवार की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जरूर जांच लें।
#6ETravelAdvisory: Following aviation directives, flights to/from these cities remain cancelled until 10 May, 0529 hrs. Please check your flight status here https://t.co/ll3K8PwtRV. For rebooking or refunds, visit https://t.co/51Q3oUe0lP. We are here to support you! pic.twitter.com/sLHHzIZ99w
— IndiGo (@IndiGo6E) May 7, 2025
एयर इंडिया ने भी बयान जारी कर कहा है कि जम्मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट की उड़ानें 10 मई सुबह 5:29 बजे तक रद्द रहेंगी। यात्रियों को टिकट कैंसिल या री-शेड्यूल कराने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।
#TravelAdvisory
Air India flights to and from the following stations – Jammu, Srinagar, Leh, Jodhpur, Amritsar, Bhuj, Jamnagar, Chandigarh and Rajkot – are being cancelled till 0529 hrs IST on 10 May following a notification from aviation authorities on closure of these…— Air India (@airindia) May 7, 2025
स्पाइसजेट, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी कई उड़ानों को रद्द किया है और यात्रियों को या तो पूरा रिफंड देने या वैकल्पिक उड़ान की सुविधा देने की बात कही है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा है—कतर एयरवेज ने पाकिस्तानी एयरस्पेस बंद होने के कारण पाकिस्तान के लिए उड़ानों को अस्थायी रूप से रोक दिया है।
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लगातार हालात पर नजर रखी जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों को संयम बरतने और एयरलाइनों के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।





