ताज़ा खबरेंभारत

Corona State Wise Tally : पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 83 हजार 341 नए मामले, जानें सभी प्रदेशों का हाल

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 83 हजार 341 नए केस आए हैं। इसके अलावा 1096 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ भारत में अब तक संक्रमितों की संख्या 39 लाख के पार पहुंच चुकी है, जबकि कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा भी 68 हजार से ज्यादा है।

सबसे ज़्यादा प्रभावित टॉप 3 प्रदेश।

देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात की जाए, तो महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 8 लाख 43 हजार के पार हो गई है। वहीं, 24 घंटे में 391 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 25,586 हो गई है। देश के कुल मौतों में एक-तिहाई से ज्यादा हिस्सा महाराष्ट्र का ही है।

संक्रमित राज्यों में दूसरा नंबर आंध्र प्रदेश का है, जहां एक दिन में 10,199 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 4 लाख 65 हजार 730 हो गया है। तीसरे नंबर पर 4 लाख 45 हजार से ज्यादा केसों के साथ तमिलनाडु काबिज हो गया है। जबकि चौथे नंबर पर कर्नाटक में 3 लाख 70 हजार केस हैं।

जानें किस प्रदेश में है कोरोना के कितने मामले।

 

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button