कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का हत्यारा गिरफ्तार, किए कई बड़े खुलासे

कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल हत्या मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. हत्या मामले में विशेष जांच दल ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके पास से हिमानी का फोन और ज्वैलरी बरामद हुई है. सूत्रों की मानें तो युवक ने ही यह हत्या की है साथ ही उसने बताया कि वह हिमानी नरवाल का बॉयफ्रेंड है.
कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी के हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया जो बाहदुरगढ़ के नजदीक के गांव का रहने वाल है. सूत्रों की मानें तो प्रारंभिक जांच में आरोपी ने बताया कि वह हिमानी का बॉयफ्रेंड है और उसने दावा किया कि उसने हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की थी और उसके शव को सूटकेस में डालकर ले गया था. 28 फरवरी की सुबह उसने ये सूटकेस झाड़ियों में छोड़ दिया. आरोपी ने दावा किया है कि वो हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था. हालांकि पुलिस आरोपी के दावों की अभी जांच कर रही है.
हत्यारे ने हत्या का कारण ब्लैंकमैलिंग बताया. उसने आरोप लगाया है कि हिमानी उसको ब्लैकमेल करती थी. इस दौरान उसने हिमानी को कई बार पैसे दिए भी थे. लेकिन वह बार-बार अधिक पैसों की मांग कर रही थी, जिसके चलते उसने हिमानी की हत्या कर दी. बता दें कि 1 मार्च को हिमानी का शव एक सूटकेस से बरामद हुआ था. वह कांग्रेस पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी. हिमानी कानून की पढ़ाई कर रही थी और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी थी.
पुलिस ने जांच के दौरान सबसे पहले ये पता किया कि हिमानी के करीबी कौन थे. उसने आखिरी बार किससे बात की थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला की हिमानी आरोपी के संपर्क में थी. हर कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस आरोपी तक पहुंच गई.
बता दें नरवाल (22) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं. शनिवार को रोहतक जिले में एक सूटकेस के अंदर उनका शव मिला था जिस पर चोट के कुछ निशान थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमानी (22) रोहतक के विजय नगर में रहती थीं. सूटकेस को कुछ राहगीरों ने देखा, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया. हरियाणा पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए रविवार को एसआईटी का गठन किया था.





