कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को किया गया हाउस अरेस्ट
कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को किया गया हाउस अरेस्ट
इन दिनों देश में एक तरफ नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछताछ किए जाने पर बवाल मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए लायी गयी अग्निपथ योजना को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। ऐसे में आज सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय ने चौथी पार राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया है, तो वहीं अग्निपथ योजना के विरोध में कुछ छात्र संगठनों द्वारा भारत बंद का ऐलान किया गया है।
बता दें प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई और अग्निपथ योजना का विरोध करने के लिए आज कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम को दिल्ली पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। वह कांग्रेस के प्रदर्शन में भाग लेने के लिए जंतर-मंतर जा रहे थे। इस बीच पुलिस ने उन्हें राजेंद्रनगर स्थिति आवास पर रोक लिया और हाउस अरेस्ट कर दिया।
मीडिया से बातचीत में योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि अग्निपथ सरकार को इस योजना को वापस लेना चाहिए. पुलिस फोर्स, सेना या पैरामिलिट्री फोर्स में किसी को भी नौकरी जीवन भर के लिए दी जानी चाहिए. 4 साल के लिए नौकरी देने का कोई तुक ही नहीं है. केंद्र सरकार को बड़ी संख्या में भर्तियां निकालनी चाहिए देश में बेरोजगारी बढ़ रही है. 4 साल की नौकरी देना किसी नौटंकी से कम नहीं है. यह सरकार का बहुत ही गलत फैसला है.





