ताज़ा खबरें

राष्ट्रपति चुनाव तथा विपक्ष की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी ने NCP प्रमुख सरद पवार से की मुलाक़ात

राष्ट्रपति चुनाव तथा विपक्ष की बैठक से पहले पश्चिम बंगाल के सीएम ममता बनर्जी ने NCP प्रमुख सरद पवार से की मुलाक़ात

 

आज 14 जून यानी मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में NCP प्रमुख शरद पवार से उनके घर जाकर मुलाकात की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा की है। ये बैठक करीब 20 मिनट चली। सीएम ममता बनर्जी की इस मुलाक़ात को लेकर NCP प्रमुख शरद पवार ने ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि ममता बनर्जी ने आज दिल्ली में मेरे आवास पर मुझसे मुलाकात की। हमने अपने देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर गैर भाजपा दलों की बैठक के लिए मंगलवार को दिल्ली (Delhi) पहुंची थीं।  आगामी राष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त रणनीति तैयार करने के मकसद से बनर्जी ने 15 जून को बैठक बुलाई है जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं से शामिल होने का आग्रह किया है। इसे लेकर उन्होंने पिछले हफ्ते विपक्षी दलों के 22 नेताओं और मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा था।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button