CISF जवान द्वारा कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाले कांड को लेकर शबाना आज़मी ने किया रिएक्ट

CISF जवान द्वारा कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाले कांड को लेकर शबाना आज़मी ने किया रिएक्ट
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फिल्म एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ वाले कांड ने इस देश की सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया है। किसी ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना को सपोर्ट दिया तो कइयों ने थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर को सही बताया। फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है।
इसी क्रम में अभिनेत्री शबाना आज़मी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर शबाना आज़मी ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने भी थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान पर निशाना साधा था। पोस्ट में शबाना आज़मी ने लिखा कि “मुझे कंगना रनौत से कोई लगाव नहीं है। लेकिन मैं खुद को ‘थप्पड़’ का जश्न मनाने वालों में शामिल नहीं पाती। अगर सुरक्षाकर्मी कानून अपने हाथ में लेना शुरू कर दें, तो हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता।”
I have no love lost for #Kangana Ranaut. But I can’t find myself joining this chorus of celebrating “the slap”. If security personnel start taking law into their hands none of us can be safe .
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) June 7, 2024
बता दें कि पिछले गुरुवार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को CISF महिला जवान कुलविंदर कौर ने हाथ उठाया। थप्पड़ मारने पर खुद का बचाव करते हुए कुलविंदर ने कहा कि वह सिर्फ अपने मां का सम्मान कर रही हैं। एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन के वक्त गलत बात कही थी कि औरतें 100-100 रुपये लेकर आंदोलन में बैठी हैं. CISF महिला जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।
कौन हैं कुलविंदर कौर?
कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी का नाम कुलविंदर है। उसकी उम्र 35 साल है। वो पिछले 15 सालों से CISF में कार्यरत हैं। बता दें, कुलविंदर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कहती नजर आ रही थीं कि कंगना ने कहा था ये महिलाएं 100-100 रुपये लेकर आंदोलन (किसान आंदोलन) में बैठने आती हैं, मेरी मां भी उस दिन वहां बैठी थीं जिस दिन इन्होंने बयान दिया था।





