ताज़ा खबरें

CISF जवान द्वारा कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाले कांड को लेकर शबाना आज़मी ने किया रिएक्ट

CISF जवान द्वारा कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाले कांड को लेकर शबाना आज़मी ने किया रिएक्ट

 

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फिल्म एक्ट्रेस से नेता बनी कंगना रनौत के साथ हुए थप्पड़ वाले कांड ने इस देश की सोशल मीडिया को दो हिस्सों में बांट दिया है। किसी ने एक्ट्रेस और सांसद कंगना को सपोर्ट दिया तो कइयों ने थप्पड़ मारने वाली CISF जवान कुलविंदर कौर को सही बताया। फैंस के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है।

इसी क्रम में अभिनेत्री शबाना आज़मी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है। इस मामले को लेकर शबाना आज़मी ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने भी थप्पड़ मारने वाली CISF महिला जवान पर निशाना साधा था। पोस्ट में शबाना आज़मी ने लिखा कि  “मुझे कंगना रनौत से कोई लगाव नहीं है। लेकिन मैं खुद को ‘थप्पड़’ का जश्न मनाने वालों में शामिल नहीं पाती। अगर सुरक्षाकर्मी कानून अपने हाथ में लेना शुरू कर दें, तो हममें से कोई भी सुरक्षित नहीं रह सकता।”

 

बता दें कि पिछले गुरुवार चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को CISF महिला जवान कुलविंदर कौर ने हाथ उठाया। थप्पड़ मारने पर खुद का बचाव करते हुए कुलविंदर ने कहा कि वह सिर्फ अपने मां का सम्मान कर रही हैं। एक्ट्रेस ने किसान आंदोलन के वक्त गलत बात कही थी कि औरतें 100-100 रुपये लेकर आंदोलन में बैठी हैं. CISF महिला जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

कौन हैं कुलविंदर कौर?

कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ महिला सुरक्षाकर्मी का नाम कुलविंदर है। उसकी उम्र 35 साल है। वो पिछले 15 सालों से CISF में कार्यरत हैं। बता दें, कुलविंदर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो कहती नजर आ रही थीं कि कंगना ने कहा था ये महिलाएं 100-100 रुपये लेकर आंदोलन (किसान आंदोलन) में बैठने आती हैं, मेरी मां भी उस दिन वहां बैठी थीं जिस दिन इन्होंने बयान दिया था।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button