अरैल घाट पर सफाई करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाकुंभ को सफल बनाने वालों से करेंगे मुलाकात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने महाकुंभ के समापन के बाद अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया. और गंगा घाट पर सफाई की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्री प्रयागराज संगम पर मौजूद रहे.
#WATCH प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केपी मौर्य और कैबिनेट के अन्य मंत्रियों ने प्रयागराज के अरैल घाट पर पूजा की। pic.twitter.com/D2xSyRm7gd
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) February 27, 2025
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी का धन्यवाद देते हुए पोस्ट किया, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं प्रतिबद्ध स्वच्छता दूतों की सतत सेवा से स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ-2025 प्रयागराज की परिकल्पना सिद्ध हुई है. आज प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में अपने मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों के साथ सहभाग किया. महाकुम्भ-2025, प्रयागराज के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी महानुभावों का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं प्रतिबद्ध स्वच्छता दूतों की सतत सेवा से स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित महाकुम्भ-2025 प्रयागराज की परिकल्पना सिद्ध हुई है।
आज प्रयागराज के अरैल घाट पर स्वच्छता अभियान में अपने मंत्रिमंडल के माननीय सदस्यों के साथ सहभाग किया।… pic.twitter.com/JsO9YOAeWu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 27, 2025
दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक महाकुंभ समाप्त हो गया है. 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक चले महाकुंभ मेले में रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई. महाशिवरात्रि के स्नान के साथ ही मेला समाप्त हो गया है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन के लिए संगम तट पर पूजा अर्चना की है. संगम पर योगी के साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहें.
इसके बाद सीएम योगी महाकुंभ में लोगों को सेवाएं देने वाले सफाईकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, नाविक, UPSRTV के ड्राइवर पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान यूपी सीएम सफाईकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात भी करेंगे. साथ ही नाविकों और यूपीएसआरटीवी के ड्राइवरों से भी बात करेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों से भी संवाद करेंगे. महाकुंभ को सफल बनाने के लिए एडीजी स्तर, आइजी स्तर और डीआईजी स्तर अधिकारी तैनात थे. साथ ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों ने सतर्क रहकर इसे सफल बनाया है.





