भारत

मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई को गंभीर संक्रमण, दिल्ली में चल रहा है इलाज

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी आर गवई को हाल ही में हैदराबाद दौरे के दौरान एक गंभीर संक्रमण हो गया, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अब उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही अपने कामकाज पर लौटेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया है कि इलाज का असर दिख रहा है और एक-दो दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सोमवार को उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में किसी भी मामले की सुनवाई नहीं की।

बताया जा रहा है कि 12 जुलाई को मुख्य न्यायाधीश गवई हैदराबाद में नालसर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उसी दिन उन्होंने “बाबासाहेब डॉ. बी आर अंबेडकर-संविधान सभा-भारत का संविधान” शीर्षक से एक विशेष डाक कवर और “भारतीय संविधान में कला एवं सुलेख” पर आधारित चित्र पोस्टकार्ड का एक सेट भी जारी किया था।

फिलहाल उनका इलाज जारी है और सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि चिंता की कोई बात नहीं है, वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button