मौसम

कोहरे का कोहराम… घने कोहरे ने यातायात पर लगाई लगाम

ठंड के कहर ने दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है. शीतलहर और घने कोहरे के चलते लोगों को धूप नसीब नहीं हो रही है. शुक्रवार की सुबह ठंड के चलते लोग अलाव जलाकर खुद को सर्दी से बचाने का प्रयास करते हुए दिखे. दिल्ली-एनसीआर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आ रहा है. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई. जिससे ट्रेन और गाड़ियों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है. कोहरे का सबसे अधिक असर ट्रेनों की रफ्तार पर हो रहा है. जिसकी वजह से कई कई ट्रेन लेट चल रही है.

 

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना
  • पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 4 से 6 जनवरी तक तेज वर्षा और बर्फबारी की संभावना
  • अगले 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री वृद्धि होने की संभावना
  • महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की संभावना
  • जम्मू-कश्मीर में पारा लगातार शून्य से नीचे
  • यूपी में आज कोल्ड डे की चेतावनी

 

कोहरे के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी कम हो गई, जिसकी वजह से सड़कों पर गाड़िया रेंगती हुई चल रही है. विजिबिलिटी कम होने की वजह से ट्रेन भी देरी से चल रही है. देखिए कोहरे के कहर की तस्वीरें…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button