ताज़ा खबरेंभारतविदेश

CBSE BOARD EXAM 2026: मिडिल ईस्ट में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा स्थगित

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर नई घोषणा की है।

बोर्ड ने मंगलवार और बुधवार को पहले स्थगित की गई परीक्षाओं के बाद अब New Circular जारी किया है, जिसमें परीक्षाओं की रद्दीकरण और नई तिथियों का विवरण दिया गया है।

कक्षा 10वीं की परीक्षाएँ

CBSE ने कहा कि:

  • 07 मार्च से 11 मार्च 2026 तक निर्धारित सभी कक्षा 10वीं की परीक्षाएँ रद्द कर दी गई हैं।
  • पहले स्थगित की गई परीक्षाएँ — 02 मार्च, 05 मार्च और 06 मार्च 2026 — भी अब रद्द मानी जाएंगी।

मिडिल ईस्ट के कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका बाद में अलग से बताया जाएगा।

कक्षा 12वीं की परीक्षाएँ

CBSE ने कक्षा 12वीं के लिए कहा कि:

  • 07 मार्च 2026 (शनिवार) को निर्धारित परीक्षा स्थगित की गई है। नई तिथियाँ बाद में घोषित की जाएंगी।
  • बोर्ड 07 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा और 09 मार्च 2026 से होने वाली परीक्षाओं के लिए उपयुक्त दिशा-निर्देश जारी करेगा।

सभी कक्षा 12वीं के छात्रों को अपने स्कूलों से संपर्क बनाए रखने और आधिकारिक घोषणाओं का पालन करने की सलाह दी गई है।

कौन-कौन से देशों में परीक्षाएँ स्थगित

इन देशों में परीक्षाएँ स्थगित की गई हैं:

  • बहरीन (Bahrain)
  • ईरान (Iran)
  • कुवैत (Kuwait)
  • ओमान (Oman)
  • कतर (Qatar)
  • सऊदी अरब (Saudi Arabia)
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

CBSE परीक्षा नियंत्रक सन्यम भारद्वाज ने कहा कि यह निर्णय मध्य पूर्व में मौजूदा सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद लिया गया है।

नई तिथियाँ और आगे की प्रक्रिया

CBSE ने कहा कि नई परीक्षा तिथियाँ बाद में घोषित की जाएंगी। इसके अलावा, बोर्ड 5 मार्च को परिस्थितियों की समीक्षा करेगा और उसके अनुसार आगे की परीक्षाओं का कार्यक्रम तय किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क में रहें और आधिकारिक अपडेट पर ध्यान दें।

पिछले स्थगन की जानकारी

इससे पहले, 2 और 3 मार्च को मिडिल ईस्ट के उन देशों में परीक्षाएँ स्थगित की गई थीं, जहां CBSE के स्कूल जुड़े हुए हैं। यह निर्णय भी सुरक्षा और तनावपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए लिया गया था।

इस निर्णय के पीछे का मुख्य कारण ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या है। शनिवार को ईरान पर इज़राइल और अमेरिका द्वारा हमले किए गए, जिनमें खामेनेई की मौत हुई। उनके निधन की पुष्टि रविवार को की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान पर हवाई हमले जारी रहेंगे और आवश्यकता पड़ने तक जारी रहेंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

23 Comments

  1. Этот информативный текст выделяется своими захватывающими аспектами, которые делают сложные темы доступными и понятными. Мы стремимся предложить читателям глубину знаний вместе с разнообразием интересных фактов. Откройте новые горизонты и развивайте свои способности познавать мир!
    Прочитать подробнее – https://malikiaabudabbab.com/image-5

  2. Также мы учитываем потребности каждого пациента — по питанию, условиям проживания, графику процедур. Проживание возможно в стандартных и повышенных палатах, с возможностью индивидуального обслуживания.
    Получить дополнительную информацию – порядок оказания наркологической помощи

  3. Cheapest Sildenafil online [url=https://sildenafilpriceguide.com/#]generic sildenafil[/url] Viagra generic over the counter

  4. ivermectin cream canada cost [url=https://ivermectinaccessusa.com/#]Ivermectin Access USA[/url] Ivermectin Access USA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button