ताज़ा खबरेंभारत

CBSE ने जारी किये 10वीं के परिणाम, जानिए कैसे देख सकते हैं रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 6 मई, सोमवार को लगभग 2:30 बजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10 की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं.

इस बार कुल 91.10 फीसदी स्‍टूडेंट पास होने में सफल रहे, जबकि साल 2018 में पार्सिंग पर्सेंटेज 86.70 था. पास परसेंटेज के मामले में त्रिवेंद्रम सबसे आगे रहा, जिसके बाद चेन्नई और अजमेर दुसरे और तीसरे नंबर पर रहें. त्रिवेंद्रम में कुल 99.85 फीसदी बच्‍चे पास हुए. दूसरे नंबर पर चेन्‍नई (99.00 फीसदी), तीसरे नंबर पर अजमेर (95.89 फीसदी).

छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट: www.cbseresults.nic.in, www.cbse.nic.in और www.results.nic.in पर देख सकते हैं.

छात्र गूगल पर CBSE कक्षा 10 की खोज करके अपने परिणाम की जांच कर पाएंगे. उन्हें अपने परिणामों को देखने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे.

ऐसे जान सकेंगे CBSE बोर्ड परीक्षा 2019 के परिणाम

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर क्लिक करें

चरण 2: सीबीएसई 10 वीं परिणाम 2019, सीबीएसई कक्षा 10 वीं परिणाम 2019 के लिंक को ढूंढें

चरण 3: उस लिंक पर क्लिक करें जो सीबीएसई परिणाम 2019, कक्षा 10 के लिए सीबीएसई परिणाम दिखाता है

चरण 4: रोल नंबर दर्ज करें

चरण 5: भविष्य में संदर्भ के लिए सीबीएसई 10 वीं परिणाम 2019 डाउनलोड करें

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. trò chơi SLOT thường xuyên tổ chức sự kiện đặc biệt nhân dịp lễ lớn: Tết Nguyên Đán, Quốc Khánh, Black Friday… với quà tặng khủng, vòng quay may mắn và tỷ lệ cược tăng đột biến. TONY06-11

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button