ताज़ा खबरें

गलत ट्वीट करने के चक्कर में फंसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, धार्मिक उन्माद फ़ैलाने का लगा आरोप

गलत ट्वीट करने के चक्कर में फंसे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, धार्मिक उन्माद फ़ैलाने का लगा आरोप

 

कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के ट्वीट को लेकर मध्य प्रदेश की सरकार ने केस दर्ज किया है। उन पर धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप है।  पूर्व CM पर IPC की धारा 295A, 465, 505(2) समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। ये मामला सोशल मीडिया पर एक फर्जी फोटो पोस्ट करने और बाद में उसे डिलीट करने का है।

दरअसल, मध्य प्रदेश के खरगोन व कुछ अन्य इलाकों में रामनवमी के जुलूस पर पथराव की घटना के बाद सरकार दंगाइयों पर सख्ती बरत रही है। इसी बीच मंगलवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मस्जिद में भगवा ध्वज लगाने की कोशिश कर रहे कुछ लोगों की एक फोटो को खरगोन की बताकर ट्वीट कर दिया। इसी गलत फोटो के लिए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ट्रोल हुए, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट डिलीट कर दिया।

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने गलत ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। बाद में उन्होंने ट्वीट डिलीट किया। दिग्विजय सिंह ने हमेशा की तरह मध्य प्रदेश को बदनाम किया है। वह इस तरह का ट्वीट कर सांप्रदायिक तनाव फैलाने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह विधि विशेषज्ञों की राय ले रहे हैं, ताकि उन पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button