भारत

महाकुंभ से लौट रही बस दुर्घटाग्रस्त, सड़क हादसे में 20 यात्री घायल

आगरा-कानपुर सिक्स लेन हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 20 यात्री घायल हो गए. दरअसल दिल्ली से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रही एक बस बकेवर ओवरब्रिज पर ट्रक ट्राला से टकराई जिसके चलते बस में सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा की टीम और बकेवर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार सिंह राठी, कस्बा इंचार्ज हाकिम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बस चालक को स्टीयरिंग के बीच से सुरक्षित निकाला और अन्य घायलों को अस्पताल भेजा.

 

घायलों में से 13 यात्रियों ने महेवा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर लौटने का निर्णय लिया, जबकि सात यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया.

 

हादसा गुरुवार सुबह लगभग 4:45 बजे हुआ, जब दिल्ली से आ रही बस बकेवर ओवरब्रिज के पास एक ट्राला ट्रक में पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का चालक स्टीयरिंग के बीच फंस गया. स्थानीय पुलिस और राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया.

 

प्रशासन ने यात्रियों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button