ताज़ा खबरेंभारत

Budget 2024 Live: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25

Budget 2024 Live: केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश किया. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 1 फरवरी को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट आज संसद में पेश हो रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का अंतरिम बजट पेश कर रही हैं.

 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय अंतरिम बजट 2024-25 पेश कर रही हैं. उन्होंने कहा, “…भारतीय अर्थव्यवस्था ने पिछले 10 वर्षों में गहरा सकारात्मक परिवर्तन देखा है, भारत के लोग आशा के साथ भविष्य की ओर देख रहे हैं.

 

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “2024-25 में राजकोषीय घाटा GDP का 5.1% रहने का अनुमान है.”

 

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “मैं आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों के लिए समान कर दरों को बनाए रखने का प्रस्ताव करती हूं.”

 

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “वित्त वर्ष 2025 में बुनियादी ढांचे के लिए परिव्यय बढ़ाकर 11.11 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है.”

 

जब हमारी सरकार – पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में- 2014 में सत्ता संभाली तब देश को भारी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था. सरकार ने उन चुनौतियों पर सही तरीके से काबू पाया…”

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, “हमें गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, उनकी जरूरतें और आकांक्षाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं.”

 

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए…ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं.”

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, “हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है.”

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “तीन प्रमुख आर्थिक रेलवे कॉरिडोर लागू किए जाएंगे, ये हैं-

1) ऊर्जा, खनिज और सीमेंट कॉरिडोर

2) पोर्ट कनेक्टिविटी कॉरिडोर

3) उच्च यातायात घनत्व कॉरिडोर.

मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सक्षम करने के लिए पीएम गतिशक्ति के तहत परियोजनाओं की पहचान की गई है.”

 

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा.”

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा.”

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लक्षद्वीप सहित हमारे द्वीपों पर बंदरगाह कनेक्टिविटी, पर्यटन बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.”

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा.”

 

वित्‍त मंत्री सीतारमण आज पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए अपना लगातार छठा बजट पेश करेंगी. वित्त मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, देसाई ने 1959 और 1964 के बीच पांच वार्षिक बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button