ताज़ा खबरें

लिज़ ट्रस बनी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, जानिए कौन हैं लिज़ ट्रस

लिज़ ट्रस बनी ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, जानिए कौन हैं लिज़ ट्रस

आज यानी 05 सितंबर को लिज ट्रस को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया है। लिज ट्रस का मुक़ाबला भारतीय मूल के उम्मीदवार ऋषि सुनक से था। बता दें वोटिंग में ट्रस 81,326 वोट मिले जबकि सुनक को 60,399 वोट मिले। महिला के तौर पर लिज ट्रस ब्रिटेन की तीसरी प्रधानमंत्री होंगीं। उनसे पहले महिलाओं में थेरेसा मे और मार्गेट थेचर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री रह चुकी हैं। 47 साल की लिज़ ट्रस चुनावी मुकाबले में 42 साल के ऋषि सुनक से चुनावी सर्वे में आगे बताई जा रहीं थीं। आखिरी चरण का फैसला करीब 200,000 टोरी सदस्यों ने किया है।

कौन है लिज़ ट्रस 

लिज ट्रस बीते साल ब्रिटेन की विदेश मंत्री बनीं थीं। 45 साल की लिज ने ब्रिटिश संसद में कई पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। लिज ट्रस साल 1975 में ब्रिटेन में पैदा हुईं। उनके पिता गणित के प्रोफेसर हैं और मां नर्स हैं। चार साल की उम्र में लिज स्कॉटलैंट चली गईं थी। इसके बाद उनका परिवार लीड्स चला गया जहां उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की।

ट्रस ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। उन्होंने दर्शनशास्त्र, राजनीति और अर्थशास्त्र में पढ़ाई की है। इसके साथ ही वह राजनीति में सक्रिय हैं। ट्रस ने अपना राजनीतिक करियर डेमोक्रेस्ट से शुरू किया बाद में वह कंजरवेटिव्स से जुड़ गईं। इसके अलावा आपको बता दें लिज कंजरवेटिव नेता डेविड कैमरन की पसंद हैं। लिज साल 2010 में टोरी पार्टी की नॉरफॉक सीट जीतीं और सांसद बनीं। साल 2012 में सांसद बनने के बाद उन्हें शिक्षा मंत्री बनाया गया। इसके साथ ही साल 2014 में उन्होंने पर्यावरण मंत्री का पदभार भी संभाला था।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button