भारत

Boycott Turkey: भारत में ‘तुर्की का बहिष्कार’, पाकिस्तान का साथ देना पड़ा भारी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की मदद करने पर तुर्कि को भारत की जनता की नाराजगी सहनी पड़ रही है. भारत द्वारा तुर्कि को बॉयकॉट किया जा रहा है. देश भर के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने तुर्की और अजरबैजान की यात्रा का पूरी तरह से बहिष्कार करने का आह्वान किया है.

 

उदयपुर के संगमरमर के कारखानों से लेकर देश के कई बाजारों तक, भारतीय व्यापारी और उपभोक्ता तुर्की के सामानों से दूरी बना रहे हैं और कह रहे हैं कि व्यापार को राष्ट्रीय हित से ऊपर नहीं रखा जाना चाहिए.

 

तुर्की ने पाकिस्तान का साथ देकर भारत के खिलाफ अप्रत्यक्ष रूप से अपना रुख साफ कर दिया. इसका असर भारत में तुरंत देखने को मिला. कई ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म जैसे कि Ixigo और EaseMyTrip ने तुर्की के लिए फ्लाइट और होटल बुकिंग पर रोक लगा दी. लेकिन बात यहीं नहीं रुकी. भारतीय व्यापारियों ने भी तुर्की से आने वाले सेबों का बहिष्कार करना शुरू कर दिया. नतीजतन, तुर्की के सेब अब बाजार से लगभग गायब हो चुके हैं.

 

उत्तर प्रदेश में भारत के साथ हालिया तनाव के बीच तुर्की द्वारा पाकिस्तान को समर्थन दिए जाने के बाद, साहिबाबाद फल मंडी के फल व्यापारियों ने तुर्की से सेब और अन्य उत्पादों के आयात का बहिष्कार करने का फैसला किया है.

साहिबाबाद फल मंडी के एक फल व्यापारी ने कहा, “मीडिया के माध्यम से पता चला कि तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया था. तुर्की से हमारे सेब का करीब 1200 से 1400 करोड़ का व्यापार होता है… अगर तुर्की ने पाकिस्तान का समर्थन किया है मतलब इन्होंने आतंकवाद का समर्थन किया है. हमने तुर्की से अपने व्यापारिक संबंध तोड़ने का फैसला किया है…”

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी बॉयकॉट तुर्की (BoycottTurkey) हैशटैग चल रहा है. इसमें लोग खुलकर अपनी बात कह रहे हैं.

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button