नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, चार की मौत, कई के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने जताया खेद

नोएडा सेक्टर 21 में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, चार की मौत, कई के फंसे होने की आशंका, सीएम योगी ने जताया खेद
उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 21 में निर्माणधीन दीवार गिर जाने से एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है. जेसीबी की सहायता से मलबा हटाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: नोएडा के सेक्टर-21 में एक दीवार गिरी। दीवार गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस फंसे लोगों को बचाने का कार्य कर रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/Aso3z3En7e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 20, 2022
नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 21 में जल वायु विहार के बगल के नाली के मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूर जब ईंट निकाल रहे थे तब बगल की एक निर्माणाधीन दीवार उनके ऊपर गिर गई। जानकारी के मुताबिक दीवार गिरने से चार लोगों के मौत हो गयी और वहीं, मलबे में फंसे आठ लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी काम करने वाले मजदूर बदायूं के रहने वाले हैं। यहां कुल 12 मजदूर काम कर रहे थे।
बता दें इस घटना पर सीएम योगी ने भी दुख जताया है। इसके अलावा उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान के साथ डीएम को पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 20, 2022





