ताज़ा खबरें

एयर इंडिया की फ्लाइट समेत करीब 30 फ्लाइटों को मिली बम की धमकी

एयर इंडिया की फ्लाइट समेत करीब 30 फ्लाइटों को मिली बम की धमकी

देश में बम की धमकियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार रात से एयर इंडिया फ्लाइट समेत करीब 30 फ्लाइट्स को बम की घमकी मिली है। इनमें इंडिगो, विस्तारा और एअर इंडिया (AI) की डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले 8 दिन में अब तक 120 से ज्यादा विमानों को बम हमले की धमकी मिल चुकी है।

इस संबंध में इंडिगो के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को उसकी चार उड़ानों को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले। इनमें मंगलुरु से मुंबई आ रही 6E164 फ्लाइट, अहमदाबाद से जेद्दा जा रही 6E 75 फ्लाइट, हैदराबाद से जेद्दा जा रही 6E67 फ्लाइट और लखनऊ से पुणे आ रही 6E 118 शामिल हैं।

वहीं, एक एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि सोमवार को उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की कुछ उड़ानों को धमकी मिली थी। निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सतर्क किया गया और नियामक अधिकारियों तथा सुरक्षा एजेंसियों के मार्गदर्शन के अनुसार सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया।

इसके साथ ही विस्तारा के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार को संचालित होने वाली उसकी कुछ उड़ानों को सोशल मीडिया पर सुरक्षा संबंधी धमकियां मिली थीं। हमने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सतर्क कर दिया और उनके निर्देश के मुताबिक सभी सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन कर रहे।

गौरतलब है कि बम की धमकियों के चलते एक सप्ताह में 114 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। बीते रविवार को 36 विमानों को बम की धमकी मिली थी। इनमें इंडिगो, विस्तारा, अकासा एयर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और डेल्टा की फ्लाइट्स शामिल हैं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button