मनोरंजन

‘Operation Sindoor’ पर बॉलीवुड का सलाम, सितारों ने सेना को दी बधाई

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में भारतीय सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देशभर में गर्व और उत्साह का माहौल है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई इस कड़ी कार्रवाई पर अब बॉलीवुड सितारे भी खुलकर भारतीय सेना को सलाम कर रहे हैं। अनुपम खेर, रितेश देशमुख, निमरत कौर, विनीत कुमार सिंह और मधुर भंडारकर जैसे कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर सेना की बहादुरी की जमकर तारीफ की है। बुधवार सुबह से ही कई फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर सेना को सलाम किया।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “ऑपरेशन सिंदूर! जय हिंद! हमारी सेना पर गर्व है! भारत माता की जय!” उनकी इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी और देशभक्ति की भावना से जुड़ गए।

अभिनेता रितेश देशमुख ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “जय हिंद की सेना… भारत माता की जय!” इसके साथ ही उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लिखा हुआ एक विजुअल भी शेयर किया, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

अभिनेत्री निमरत कौर, जो खुद भी कई बार देशभक्ति पर आधारित फिल्मों का हिस्सा रही हैं, ने लिखा, “हम हमारी सेना के साथ हैं। एक देश। एक मिशन। जय हिंद। ऑपरेशन सिंदूर!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nimrat Kaur (@nimratofficial)

अक्षय कुमार ने पोस्ट साझा किया

सोनू सूद ने भी एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- न्याय हो गया

परेश रावल ने भारतीय सेना और पीएम मोदी को कहा शुक्रिया

कंगना रनौत ने भी एक्स पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा- जय हिंद की सेना

ए आर रहमान ने भी एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी

जूनियर एनटीआर ने भी सेना के प्रति अपने विचार साझा किए

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button