मनोरंजन

दिवाली पर जगमगा उठा बॉलीवुड, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं

दिवाली के मौके पर पूरे देश में खुशियों का माहौल है। हर तरफ रोशनी और उत्साह नजर आ रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी इस त्योहार को खास अंदाज़ में मना रहे हैं और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने फैन्स को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन ने दी दिवाली की बधाई
अक्षय कुमार ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – “हर मुस्कान से रोशन हो ये त्योहार।” इसके साथ उन्होंने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

अमिताभ बच्चन ने भी एक्स पर लिखा – “दीपावली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं।”


साउथ स्टार्स ने भी मनाया त्योहार
ऋतिक रोशन और शिल्पा शेट्टी ने भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दिवाली की बधाई दी।

अभिनेता धनुष ने लिखा – “हर किसी की ज़िंदगी में उजाला फैले, खुशियां बढ़ें, समृद्धि मिले… दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। ऊँ नमः शिवाय।”

अल्लू अर्जुन ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा – “Happy Diwali!”

जूनियर एनटीआर ने पोस्ट में लिखा – “आप और आपके परिवार को दीपावली की ढेर सारी शुभकामनाएं।”


दिवाली के इस पावन मौके पर सेलेब्स के ये संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, और फैन्स भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button