बॉलिवुड अभिनेता गोविंदा अपनी रिवॉल्वर से हुए घायल, अस्पताल में भर्ती

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को आज सुबह अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है. यह हादसा उस वक्त हुआ जब अभीनेता गोविंदा अपनी लाइंसेंस वाली रिवॉल्वर रखकर कहीं जाने के लिए निकल रहे थे तभी उनके पैर में गोली लग गई.
मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा को आज सुबह अपनी ही रिवॉल्वर से पैर में गोली लगने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/b0lrQPCtPa
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 1, 2024
हादसे के तुरंत बाद गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताय जा रहा है कि रिवॉल्वर का सेफ्टी लॉक खुला थी जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. हालांकि गोविंदा इस वक्त खतरे से बाहर हैं. अभी तक सामने आई जानकारी के अनुसार गोविंद को गलती से अपनी ही पिस्तौल से बाएं पैर में गोली लगी है. गोली की आवाज सुनकर घर पर मौजूद लोग उनके पास पहुंचे और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि अभिनेता और शिवसेना नेता गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे. वे अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर अलमारी में रख रहे थे, तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और गोली चल गई जो उनके पैर में लगी. डॉक्टर ने गोली निकाल दी है और उनकी हालत ठीक है. वे अभी अस्पताल में हैं.





