ताज़ा खबरें

बॉलीवुड अभिनेता मिथिलेश चतुर्वेदी का निधन, लंबे समय से हार्ट की बीमारी से थे पीड़ित

बॉलीवुड अभिनेता मिथिलेश  चतुर्वेदी का निधन, लंबे समय से हार्ट की बीमारी से थे पीड़ित

 

बॉलीवुड जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आयी है। टीवी सिरिअल्स और हिंदी फिल्मों में कमाल का अभिनय करने वाले एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने बुधवार यानी 3 अगस्त की शाम को 67 वर्ष की आयु में अपनी अंतिम सांस ली।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता मिथिलेश काफी अरसे से दिल की बीमारी से पीड़ित थे उन्हें हार्ट अटैक आया था, तबीयत खराब होने की वजह से वह अपने होमटाउन लखनऊ में इलाज के लिए शिफ्ट हो गए थे। इस बात की पुष्टि उनके दामाद आशीष चतुर्वेदी ने सोशल मीडिया पर की है।

आशीष चतुर्वेदी ने मिथिलेश चतुर्वेदी के निधन की जानकारी फेसबुक पर दी। उन्होंने मिथिलेश की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “आप दुनिया के सबसे अच्छे पिता थे, आपने मुझे दामाद नहीं बल्कि एक बेटे के तरह अपना प्रेम दिया, भगवान आपकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”

 

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button