राजनीति

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में BJP की हरप्रीत बबला की जीत, AAP-कांग्रेस को बड़ा झटका

दिल्ली चुनाव से पहले चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आज इस चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है वहीं बीजेपी प्रत्याशी हरप्रीत बबला को मेयर चुना गया है. भाजपा अकेले चुनाव में मैदान में उतरी थी और मेयर के लिए हरप्रीत कौर बबला को उम्मीदवार बनाया था. सूत्रों के अनुसार इस मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग भी की है.

 

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी को कुल 19 वोट मिले जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को कुल 17 वोट मिले हैं. बता दें कि कुल 36 पोट पड़े थे. कांग्रेस के जसबीर बंटी चंडीगढ़ के नए सीनियर डिप्टी मेयर बने हैं. जसबीर बंटी ने बीजेपी की उम्मीदवार बिमला दुबे को हराया है.

 

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही चंडीगढ़ मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज जय श्री ठाकुर को स्वतंत्र पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. कोर्ट ने उस दौरान कहा था कि इस बार हम चंडीगढ़ मेयर पद के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करेंगे. SC ने 30 जनवरी को होने वाले मेयर चुनाव के लिए स्वतंत्र पर्यवेक्षक की नियुक्ति किया था और इच्छा जताई थी कि इस बार चुनाव निष्पक्ष हों.

 

चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल करके कहा था कि चुनाव की तारीख 20 फरवरी होनी चाहिए. उन्होंने दलील दी थी कि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें 20 फरवरी को ही विजेता घोषित किया था. इसलिए वे एक साल के कार्यकाल के हकदार हैं.

Show More
Back to top button