BJP सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत 9 लोगों पर जबरन ATC रूम में घुसने पर FIR दर्ज

झारखंड: झारखंड पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.
झारखंड पुलिस ने यह FIR देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने के आरोप में की. जिसके चलते बीजेपी लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे, उनके दो बेटों, सांसद मनोज तिवारी, देवघर हवाई अड्डे के निदेशक समेत नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. इन सभी पर देवघर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) रूम में जबरन घुसने का आरोप है.
देवघर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा प्रभारी सुमन आनंद की शिकायत पर एक सितंबर को कुंडा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें कहा गया था कि उक्त व्यक्तियों ने ATC कक्ष में प्रवेश करके सभी सुरक्षा मानकों का उल्लंघन किया और अधिकारियों पर निकासी के लिए दबाव डाला.
क्या है पूरा मामला
बता दें कि मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा और निशिकांत दुबे दुमका छात्रा हत्याकांड मामले में परिजनों से मिलने चार्टर्ड प्लेन से देवघर पहुंचे थे. एयरपोर्ट से शाम छह बजे तक ही उड़ान की इजाजत थी लेकिन सांसद पर जबरन शाम पांच बजकर 30 मिनट पर क्लियरेंस लेने का आरोप लगा है. इस घटना के बाद ही अधिकारी ने एयरपोर्ट की सुरक्षा का हवाला देते हुए शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत पत्र में सभी पर दवाब बनाकर जबरन ATC क्लियरेंस लेने का भी आरोप लगाया गया है.
दूसरी तरफ सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर के डिप्टी कमिश्नर के खिलाफ केस दर्ज कराया है. उन्होंने ट्वीट किया है कि, ”यह देश क़ानून से चलता है देवघर के डीसी के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने धारा 124b,353,120b,441,448,201,506 व ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट की धारा 2/2 के तहत FIR दर्ज की है.”
यह देश क़ानून से चलता है देवघर @DCDeoghar के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने धारा 124b,353,120b,441,448,201,506 व ऑफिसियल सेक्रेटर एक्ट की धारा 2/2 के तहत FIR दर्ज किया @JharkhandPolice @DeogharPolice
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) September 2, 2022





