यूपी चुनाव 2022

यूपी विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार

यूपी विधानसभा चुनाव के रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार

यूपी में 07 मार्च को विधानसभा चुनावों के मतदान का अंतिम चरण संपन्न हुए थे। प्रदेश में करीब दो महीने की लंबी कवायद के बाद अब सबकी निगाहें नतीजों पर टिकीं हुई हैं। आज सुबह 10 बजे से नतीजे सामने आने शुरू हो गए हैं। दोपहर 2 बजे टेक आए रुझानों के मुताबिक यूपी में बीजेपी की सरकार बनते दिख रही है। इस दौरान चुनाव आयोग के मतगणना संबंधी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 सीटों के रुझान में करीब 263 सीटें भाजपा मिल रही हैं तो वहीं सपा 135 सीटों में सिमटते दिखाई दे रही है।

 

वहीं, रुझानों में सीएम योगी गोरखपुर शहर सीट से तो अखिलेश यादव करहल सीट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी का साथ छोड़ सपा का दामन थामने वाले स्‍वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर विधानसभा सीट पर पीछे चल हैं।

 

यूपी का नतीजा जिस किसी भी दल के पक्ष में आए वो ऐतिहासिक ही होने वाला है, क्योंकि यदि यूपी में भाजपा की दोबारा सरकार बनी तो 3 दशक के बाद यूपी में कोई सरकार दोबारा रिपीट होगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button