ताज़ा खबरें

सीएम केजरीवाल की बेल वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘SC ने कट्टर बेईमान सीएम को दिखाया आईना’

सीएम केजरीवाल की बेल वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भाजपा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- ‘SC ने कट्टर बेईमान सीएम को दिखाया आईना’

 

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति घोटाले के मामले में सीएम केजरीवाल की दो अलग-अलग याचिकाओं पर शुक्रवार को फैसला सुनाते हुए ज़मानत दे दी है। ऐसे में जहाँ आम आदमी पार्टी और उनके कार्यकर्ता कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हुए जश्न मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा ने अरविन्द केजरीवाल पर निशाना साधा है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि “सर्वोच्च न्यायालय ने कट्टर बेईमान, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल को फिर से आइना दिखाया है।

उन्होंने कहा कि जो आदेश पारित हुआ है, उसमें भ्रष्टाचारी अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिली है….जेल वाला CM अब बेल वाला CM बन गया है। अब अरविंद केजरीवाल को चाहिए कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें, लेकिन अरविंद केजरीवाल ऐसा करेंगे नहीं क्योंकि उनमें जरा भी नैतिकता नहीं बची है..अब ये कहना गलत नहीं होगा कि भ्रष्टाचार युक्त CM अभियुक्त। अब वो अभियुक्त की श्रेणी में हैं।”

उन्होंने कहा कि कहा, “सशर्त बेल पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा है है कि अन्य आरोपियों के जमानत आदेश की शर्तें अरविंद केजरीवाल पर भी लागू होंगी….अरविंद केजरीवाल का पासपोर्ट कोर्ट में रहेगा। वह विदेश यात्रा पर नहीं जा सकते हैं…अरविंद केजरीवाल को हर सोमवार और गुरुवार को जांच अधिकारी के सामने पेश होना पड़ेगा… वह गवाहों को डरा नहीं सकते और साक्ष्य को नष्ट नहीं कर सकते।”

177 दिन से जेल में बंद थे सीएम केजरीवाल 

बता दें कि अरविंद केजरीवाल बीते 177 दिनों से जेल में बंद हैं वहीं सुप्रीम कोर्ट से अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत दी है। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी। आज शाम तक केजरीवाल जेल से बाहर आ जाएंगे। ईडी केस में उन्हें पहले ही जमानत मिल गई थी। हालांकि, केजरीवाल को कुछ शर्तों के साथ जमानत मिली है।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button