ताज़ा खबरें

बिहार: विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा

बिहार: विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दिया इस्तीफा

 

बिहार में विधानसभा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आरही है। बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही अपनी बात को रखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उन्हें बहुमत से सदन का अध्यक्ष चुना गया था, वर्तमान राजनीतिक हालात में बहुमत मेरे पक्ष में नहीं है, इसलिए पद का त्याग करता हूं।

 

इससे पहले स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने सदन में कहा, ”मैं बताना चाहूंगा कि आपका अविश्वास प्रस्ताव अस्पष्ट है. नौ में से जिन आठ लोगों के पत्र मिले, वे नियम के मुताबिक नहीं है.” उन्होंने कहा, ”सभापीठ ‘पंच परमेश्वर’ है. सभापीठ पर संदेह जताकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं? लोग फैसला करेंगे.”

उन्होंने कहा कि वो इस्तीफा पहले ही दे देते, लेकिन उनके ऊपर जो आरोप लगाये गये हैं, उन्हें उसका उत्तर देने का अवसर मिलना चाहिए, इसलिए अपनी बात करने का काम कर रहे हैं। विजय सिन्‍हा ने कहा कि उन्‍होंने अपने कार्यकाल के दौरान सदन की गरिमा को आगे बढ़ाने का काम किया। बिना किसी द्वेष और लोभ-लालच के काम किया। पद से इस्‍तीफा देने के बाद विजय सिन्‍हा मंच से उठ गए।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button