COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 10,649 नए मामले दर्ज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 10,649 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 96,442 हो गई है।
वहीं पूरे देश में अबतक 4,43,57,546 मामले हुए। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,27,452 पर पहुंच गया है। वहीं 10,677 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 97,648 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,37,44,301 लोगों ने कोरोना वायरस से ठीक होने में सफलता पाई है। देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 2,10,58,83,682 डोज लगाई जा चुकी है।
🔲 भारत में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 10,649 नए मामले सामने आए हैं।
कुल मामले: 4,43,68,195
सक्रिय मामले: 96,442
कुल रिकवरी: 4,37,44,301
कुल मृत्यु: 5,27,452
कुल वैक्सीनेशन: 2,10,58,83,682 pic.twitter.com/cInrdfLIxo— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 24, 2022