बिहार: जवान बेटे का शव देने के लिए अस्पताल कर्मी ने मांगी 50 हज़ार की रिश्वत, माता-पिता ने चंदा मंगाकर इक्कठा की रकम

बिहार: जवान बेटे का शव देने के लिए अस्पताल कर्मी ने मांगी 50 हज़ार की रिश्वत, माता-पिता ने चंदा मंगाकर इक्कठा की रकम
बिहार के समस्तीपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। मंगलवार को सदर अस्पताल में एक अज्ञात शव की पहचान के बाद शव के माता-पिता से उनके मृत बेटे का पोस्टमार्टम करने के बदले पोस्टमार्टम कर्मी ने 50 हजार रूपए की रिश्वत मांगी। माता-पिता के पास इतनी रकम नहीं थी। जिसके बाद पैसे की जुगाड़ में वह गांव में आंचल फैलाकर भीख मांगते देखे गए। लोगों के घर जाते और अपनी मजबूरी बताकर मदद की अपील करते। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। जो वायरल हो गया।
🔲 बिहार: पोस्टमॉर्टम कर्मी ने बेटे का शव देने के लिए परिजनों से मांगी 50 हज़ार की रिश्वत, माता-पिता ने चंदा मंगाकर इक्कठा की रकम, वीडियो हुआ वायरल#bihar pic.twitter.com/ZesMFSG5hl
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 9, 2022
दरअसल समस्तीपुर, सदर अस्पताल में एक अज्ञात शव की पहचान के बाद उसे स्वजन को सौंपने के एवज में पोस्टमार्टम कर्मी ने 50 हजार रुपये मांगे। स्वजन गांव लौटे और घर-घर जाकर राशि जुटाने के लिए भीख मांगने लगे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। अवकाश पर रहते हुए भी डीएम योगेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया है। हालांकि, सिविल सर्जन ने पैसे मांगने के आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि शव वाहन से युवक का शव उसके गांव भेज दिया गया।





