ताज़ा खबरेंबिहार चुनाव 2020बिहार विधानसभा चुनाव 2020भारतराजनीतिराजनीती

Bihar Election LIVE: तीसरे और अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 55.22% मतदान दर्ज

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शाम 5 बजे तक 55.22% मतदान हुआ है, भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा.

अंतिम चरण में 15 जिलों की 78 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधि का चयन करेंगे। आखिरी चरण में 1204 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसी चरण में सिमरी बख्तियारपुर और मधेपुरा सीट पर भी मतदान होना है। और इस चरण में भी महागठबंधन सहित कई पार्टियों के के कई कद्दावर नेताओं की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। इस चुनाव के नतीजे तो दस नवंबर को आएगा पर सभी पार्टियां दावा कर रही हैं कि उनकी ही सरकार बनेगी। बिहार के प्रमुख राजनीतिक दल जदयू, भाजपा, लोजपा, राजद, कांग्रेस और अन्य मोर्चों के अपने अपने दावे हैं।

तीसरे चरण में जिन 15 जिलों में मतदान हुए हैं, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल हैं।

इस बीच सुपौल में राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर कन्या मध्य विद्यालय पर पदस्थापित एक मतदान कर्मी सदानंद राय की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। उधर वोटिंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, तेजस्वी यादव समेत अन्य नेताओं ने लोगोंं से मतदान में हिस्सा लेने की अपील की थी।

इन सब के बीच राजद उम्मीदवार सरफराज आलम,आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कुर्ते पर पार्टी का चुनाव चिन्ह (लालटेन) लगा मतदान के लिए पहुंचे। जिलाधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘इसकी सूचना हमें प्राप्त हुई है, इस पर हम जरूर कार्रवाई करेंगे।’

यहाँ जानें तीसरे चरण के मतदान से जुड़े सारे लाइव अपडेट्स –

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button