“आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी…”: अरविंद केजरीवाल का बीजेपी पर आरोप
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा, केजरीवाल ने सत्र के दौरान कहा, “दिल्ली की जनता के मन में दो बातें हैं. पहली केजरीवाल कट्टर ईमानदार है और दूसरा केजरीवाल जनता के लिए काम करता है… वे(भाजपा) उन दोनों बातों पर चोट करना चाहते थे… उन दोनों बातों पर चोट किया. मुझ पर फर्जी केस किया… सबको जेल में डाल दिया. हमारी पार्टी के 5 सबसे बड़े नेताओं को जेल में डालने के बाद भी हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है. मैं चुनौती देता हूं, आपकी पार्टी के 2 लोगों को जेल में डालने पर वो टूट न जाए.”
इतना ही नही दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर कड़ा आरोप लगाते हुए कहा, “मैं 3-4 दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता से मिला. मैंने उससे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके आपको क्या मिला? बोला कि आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी… मैं स्तब्ध रह गया कि देश की राजधानी के 2 करोड़ लोगों की जिंदगी खराब करके वे खुश हो रहे हैं… उनका मकसद था आम आदमी पार्टी की सरकार को बदनाम करना ताकि उनको वोट मिल जाएं.”
#WATCH दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “मैं 3-4 दिन पहले भाजपा के एक बड़े नेता से मिला। मैंने उससे पूछा कि मुझे गिरफ्तार करके आपको क्या मिला? बोला कि आपके पीछे से हमने पूरी दिल्ली ठप्प कर दी… मैं स्तब्ध रह गया कि… pic.twitter.com/syQV4wNoB6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2024
केजरीवाल ने आगे कहा, 27 साल से भाजपा का दिल्ली में वनवास है अब ये दिल्ली की जनता को परेशान करके वोट लेना चाहते हैं. आपके पास तो केंद्र सरकार है. केंद्र सरकार के पास अथाह पैसा है. केजरीवाल 500 मोहल्ला क्लीनिक बनाता है आप 5000 मोहल्ला क्लीनिक बनाओ न दिल्ली में. आपको कौन रोक रहा है?… जनता बड़ी सयानी है. जनता देखती है, चुप रहती है. वोट वाले दिन जब बटन दबाने जाती है तो अपना गुस्सा जाहिर करती है.






I’m often to blogging and i really appreciate your content. The article has actually peaks my interest. I’m going to bookmark your web site and maintain checking for brand spanking new information.
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
This is my first time pay a quick visit at here and i am really happy to read everthing at one place
Pretty! This has been a really wonderful post. Many thanks for providing these details.
2026 football news: Newcastle’s 6-1 demolition makes history – Premier League clubs dominate Europa League – latest match results insane!