खेल

T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम को BCCI का बड़ा तोहफा, ₹131 करोड़ इनाम का ऐलान

भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Board of Control for Cricket in India (BCCI) ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए ₹131 करोड़ की बड़ी इनामी राशि देने का ऐलान किया है। इस बारे में जानकारी BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार (10 मार्च 2026) को एक आधिकारिक बयान जारी कर दी।

देवजीत सैकिया ने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया अब ICC Men’s T20 World Cup को तीन बार जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इससे क्रिकेट के इस फॉर्मेट में भारत की मजबूत पहचान और भी पक्की हो गई है।

इससे पहले 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी BCCI ने टीम को ₹125 करोड़ का बोनस दिया था। उस समय टीम के हर खिलाड़ी को करीब ₹5 करोड़ की इनामी राशि मिली थी। वहीं BCCI के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने सोमवार (9 मार्च 2026) को टीम इंडिया की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत का लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना और वह भी अपने ही देश में, पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

मनहास ने कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार क्रिकेट खेला। कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी और हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button