भारत

“अंत में कोई पैसा नहीं बचता है…”, राहुल गांधी से बातचीत कर भावुक हुआ नाई, देखें वीडियो

लोकसभा में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह एक नाई से बातचीत कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने  आज के भारत के हर मेहनती गरीब और मध्यम वर्ग के व्यक्ति की कहानी बताई. अजीत ने राहुल गांधी को बताया कि कैसे वह दिन भर काम करते हैं, और दिन के अंत में कोई पैसा नहीं बचता है.

 

दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली की एक स्थानीय नाई की दुकान का दौरा किया और उसकी आपबीती सुनी. जिसका वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. वीडियो में राहुल गांधी कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं जबकि नाई जिसका नाम अजीत है वह उनकी दाढ़ी काट रहा है और अपनी कहानी बता रहा है. देखें वीडियो…

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “कुछ नहीं बचता है!” अजीत भाई के ये चार शब्द और उनके आसूं आज भारत के हर मेहनतकश गरीब और मध्यमवर्गीय की कहानी बयां कर रहे हैं.

नाई से लेकर मोची, कुम्हार से लेकर बढ़ई – घटती आमदनी और बढ़ती महंगाई ने हाथ से काम करने वालों से अपनी दुकान, अपना मकान और स्वाभिमान तक के अरमान छीन लिए हैं. आज की ज़रूरत है ऐसे आधुनिक उपाय और नई योजनाएं, जो आमदनी में बढ़त और घरों में बचत वापस लाएं. और, एक ऐसा समाज जहां हुनर को हक़ मिले और मेहनत का हर कदम आपको तरक्की की सीढ़ियां चढ़ाए.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button